भीलवाड़ा शहर में पानी की समस्या को लेकर रविवार को विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी के घर का नल कनेक्शन काटने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घसीट-घसीट कर गाडियों में डालकर थाने ले आई. जानकारी के अनुसार आप कार्यकर्ता विधायक के घर का नल कनेक्शन काटना चाह रहे थे. इस पर पुलिस उन्हे शिवाजी मार्ग पर ही रोक दिया और उनसे समझाइश की लेकिन जब वह नहीं माने तो उन पर लाठी चार्ज कर दिया. पुलिस महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा और उन्हे भी घसीटकर गाडियों में डाल दिया. (प्रमोद तिवाड़ी की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2kviCJ4
via IFTTT https://ift.tt/2scvhVr
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें